बागेश्वर। सड़क दुर्घटना में देर शाम एक बोलेरो वाहन के खाई में गिर जाने से जहां दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि पांच अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहंा घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। दो मृतका देवरानी—जेठानी बतायी जा रही है।
मामला सौंग—मुनार मोटर मार्ग पर स्थित बैजानी बैंड के पास का है। जानकारी के अनुसार बीती शाम यहंा बैजानी बैंड के पास एक बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसा इतना भीषण था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा—तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर राहत व बचाव अभियान चलाया और घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की पहचान पुनुली देवी (60 वर्ष), सुपुली देवी (68 वर्ष) के रूप मेंं हुई हैं। जबकि घायलों में दीपक राम (31) चालक, नीमा देवी (32), प्रेमा देवी (38), नैवला देवी (38) व कमल चौधरी (38) शामिल है। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी के अनुसार बोलेरो शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे भराड़ी से झूनी की ओर जा रही थी। वाहन में चालक समेत कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 5 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल थे।




