Home News Posts उत्तराखंड 42 लाख की हेरोइन सहित नशा तस्कर दबोचा

42 लाख की हेरोइन सहित नशा तस्कर दबोचा

0
89

देहरादून। नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ की एएनटीएफ टीम को खासी सफलता हाथ लगी है। एएनटीएफ टीम ने थाना बंसत बिहार पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से करीब 42 लाख रूपये की हेरोइन बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीती रात एक सूचना के आधार पर एसटीएफ की एएनटीएफ टीम और थाना बसंत बिहार पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान संयुक्त टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह सकपका कर भागने का प्रयास करने लगा। इस पर उसे घेर कर दबोचा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम गुफरान पुत्र स्वर्गीय फुरकान निवासी— आजाद कॉलोनी थाना पटेल नगर जनपद देहरादून, मूल निवासी— ग्राम कोट खादर थाना रायपुर सादत बिजनौर उत्तरप्रदेश बताया। बताया कि वह बरामद होरोइन को तरुण पाल उर्फ चीनू पता थाना पटेल नगर देहरादून से लेकर आया था जिसे उसके द्वारा फुटकर में जरूरतमंदो को बेचा जाना था। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना बंसत विहार में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here