Home News Posts उत्तराखंड दून में रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर

दून में रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर

0
609
  • कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद!

देहरादून। राजधानी देहरादून में कमर्शियल रसोई गैस की सप्लाई बंद हो गयी है। जिससे यहंा होटल—रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर आ गये है। हालांकि अभी अधिकारियों द्वारा इसे दो दिन का बैकलॉग कहा जा रहा है। लेकिन यह बैकलाग कब तक जारी रहेगा यह कहना मुश्किल है।
बताया जा रहा है कि गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि कमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई केवल आवश्यक सेवाओं के लिए ही की जाए। इसके तहत शहर के अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर कमर्शियल गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि जरूरी सेवाओं पर किसी तरह का असर न पड़े।
वहीं दूसरी ओर, होटल, ढाबों, रेस्टोरेंटों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को फिलहाल कमर्शियल गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। इससे कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है और आने वाले दिनों में उनके कामकाज पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। गैस एजेंसी से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि सप्लाई व्यवस्था को सामान्य बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बैकलॉग खत्म होने के बाद जल्द ही नियमित आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
जिला पूर्ति अधिकारी के के अग्रवाल ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और अनावश्यक रूप से गैस बुकिंग न करने की अपील की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगले दो दिनों के भीतर बैकलॉग खत्म करने की कोशिश की जाएगी, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकती है। वहीं दूसरी ओर शहर के होटल—रेस्टोरेंट कारोबारियों का कहना है कि हमें गैसकर्मियों द्वारा खुले रूप से कहा है कि आज से होटल—रेस्टोरेंटो मे गैस आपूर्ति बदं कर दी गयी है। वहीं मामले में होटल एसोसियेशन के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो कई रेस्टोरेंट को 10 मार्च से कुछ समय के लिए अपना काम बंद करना पड़ सकता है। जिसका असर आम जनता, स्टूडेंट पर पड़ना तय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here