Home News Posts `शव’ से लूट करने वाले दो गिरफ्तार

`शव’ से लूट करने वाले दो गिरफ्तार

0
136


नैनीताल। सड़क हादसें में मृतक के शव से लूट करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से लूटा गया सामान बरामद हुआ है।
मामला 28 फरवरी का है, जानकारी के अनुसार बरेली रोड निवासी गोपाल सिंह बिष्ट के पुत्र का एक्सीडेंट हो गया था। बेटे को खोने के गम में डूबे परिवार को तब एक और झटका लगा जब उन्हें पता चला कि हादसे के तुरंत बाद अज्ञात चोरों ने मृतक के वाहन से कीमती मोबाइल और सोने की अंगूठी चोरी कर ली है। पिता की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की संवेदनशीलता और शर्मनाक हरकत को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने टीम को तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। मामले में तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस ने गौजाजाली निवासी मौ. उवेश उर्फ मुन्ना और इन्द्रानगर निवासी मौ. सैफ अली को धर दबोचा।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से मृतक का विवो मोबाइल और सोने की अंगूठी बरामद कर ली है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएस की सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here