Home News Posts उत्तराखंड बहु ने करवाई सास की हत्या!

बहु ने करवाई सास की हत्या!

0
217

नैनीताल। घर में हुए मामूली विवाद ने इतना विकराल रूप ले लिया कि एक बहु ने अपने परिजनों द्वारा सास की ही हत्या करा दी गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मामला हल्द्वानी के दिनेशपुर क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार यहंा एक मामूली घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब पति—पत्नी के झगड़े में पत्नी के भाइयों और परिजनों ने पति के साथ—साथ उसकी 70 वर्षीय बुजुर्ग मां को भी जमकर पीट दिया। गंभीर चोटिल बुजुर्ग महिला संध्या को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।
बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 4 के निवासी सोनू की अपनी पत्नी सुरभी से तीखी बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर सुरभी ने अपने मायके वालों को फोन कर स्थिति बताई। बीती देर रात सुरभी के मायके से कई लोग उसके ससुराल पहुंचे और सोनू पर हमला बोल दिया। बीच—बचाव करने आई सोनू की 70 वर्षीय मां संध्या को भी नहीं बख्शा गया। मारपीट इतनी तेज थी कि संध्या बुरी तरह घायल हो गईं। घायल अवस्था में उन्हें 108 एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आज पुलिस क्षेत्राधिकारी डीआर वर्मा और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी। आरोपित पक्ष के कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here