Home News Posts उत्तराखंड नकली दवाईयां बनाने वाले गिरोह के 3 और सदस्य गिरफ्तार

नकली दवाईयां बनाने वाले गिरोह के 3 और सदस्य गिरफ्तार

0
252
  • अभी तक 16 आरोपी हो चुके है गिरफ्तार

देहरादून। ब्रांडेड कम्पनियों के नाम पर नकली दवाएं बनाने व बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए एसटीएफ की टीम द्वारा तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अब तक एसटीएफ टीम 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय पूर्व एसटीएफ के आलाधिकारियों के निर्देश थे कि नकली दवाईयां बनाने एंव बाजार में विकय करने वाले गैंग की कुंडली तैयार कर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिसके उपरान्त विभिन्न ब्रांडेड दवाई कंपनियों की जीवन रक्षक दवाईयों की हूबहू नकल कर नकली दवाईयों को तैयार कर बाजार में विक्रय करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
मामले में एसएसपी एसटीएफ 1 जून 2025 को प्रतिष्ठित दवाई कम्पनियों के नकली रैपर व नकली आउटर बॉक्स, लेबल एंव क्यूआर कोड भारी मात्रा के साथ एक व्यक्त्ति संतोष कुमार को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। जिस सम्बन्ध में थाना सेलाकुई जनपद देहरादून में मुकदमा दर्ज है। मामले की गम्भीरता देखते हुए उच्चााधिकारियों द्वारा इस मुकदमे की जांच थाना सेलाकुई, देहरादून से एसटीएफ को स्थान्तरित की गयी। जिस पर जांच के दौरान एसटीएफ टीम को पता चला कि इस मुकदमें में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी नवीन बसंल उर्फ अक्षय पुत्र महावीर प्रसाद बंसल निवासी भिवाडी राजस्थान ने आरोपी नरेश धीमान, लोकेश गुलाटी, मोहतरम अली से ब्रांडेड कम्पनी की नकली दवाईयां क्रय कर बाजार में विक्रय किया गया है एवं आरोपी नवीन बसंल उर्फ अक्षय के नकली दवाईयों के संगठित अपराध में सहयोग किया गया। जिसके उपरान्त एसटीएफ टीम द्वारा मैनुअली पुलिसिंग से आरोपी नरेश धीमान, लोकेश गुलाटी, व मोहतरम अली को बीते रोज उनके घर रूडकी व देवबन्द में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here