Home उत्तराखंड देहरादून दून में जाम एक बड़ी समस्या

दून में जाम एक बड़ी समस्या

0
140


राजधानी देहरादून मेंं जाम लगना विगत वर्षो से एक बड़ी समस्या बना हुआ है। हालांकि राजधानी देहरादून में लगने वाले जाम को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा बीते कई वर्षो से नित नये प्रयोग किये जाते रहे है। लेकिन इसमें कितनी सफलता मिल पायी है यह जग जाहिर है। राजधानी देहरादून में जाम लगने के मुख्य कारणों में से एक यह है कि शासन—प्रशासन द्वारा पैदल चलने वालों के लिए जो फुटपाथ बनाये गये है उन पर बाजार सजे हुए है। जिस कारण पैदल चलने वालों को भी मुख्य सड़कों से गुजरना पड़ता है। जिस कारण जाम लगना तय है। वहीं शहर में चलने वाले विक्रम, आटो व ई रिक्शा भी जाम लगने में सहभागिता निभाते नजर आते है। क्योंकि इनका कोई फिक्स स्टोपेज नहीं है इनका जब भी कहीं भी मन आता है अपने वाहनों को रोक कर सवारी भरने लगते है। जिस कारण पीछे आने वाले वाहनों को रूकना पड़ता है और आम जन को जाम की समस्या से दो चार होना पड़ता है। वहीं जाम लगने के एक कारणोंं में सबसे बड़ा कारण यह भी है कि यहंा पर्यटको के अलावा स्थानीय लोगों के पास भी वाहनो की कमी नहीं है जबकि राजधानी की सड़कें अब उतना ट्रैफिक झेल पाने में अक्षम है। ऐसे ही कुछ अन्य कारण भी है जिससे आये दिन राजधानी देहरादून को जाम का झाम झेलना पड़ता है। राजधानी में तैनात होने वाला हर अधिकारी पहले दिन से ही देहरादून को जाम की समस्या से निजात दिलाने की बात करता है लेकिन यह आज तक संभव नहीं हो सका है। पुलिस प्रशासन को अगर इस जाम की समस्या से आम जन का निजात दिलाना है तो उसे सबसे पहले धरातल पर काम करने की जरूरत है। नहीं तो यह समस्या आये दिन बढ़ती ही रहेगी और आम आदमी को हर दिन इस समस्या से दो चार ही होना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here