Home News Posts उत्तराखंड दून में पत्रकार पर हमला

दून में पत्रकार पर हमला

0
132
  • बदमाशों ने दी जान से मारने की धमकी

देहरादून। उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून मेें खबर दिखाने को लेकर बदमाशों द्वारा पत्रकार पर हमले का मामला सामने आया है। हालांकि मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पत्रकारों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। हरिद्वार बाईपास रोड पर वरिष्ठ पत्रकार हेम भटृ पर तीन अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। यह सनसनीखेज घटना एमकेपी क्रॉसिंग के पास शाम करीब 5.45 बजे उस समय हुई, जब पत्रकार हेम भटृ बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, स्कूटी पर सवार तीन युवक अचानक पत्रकार की बाइक को ओवरटेक कर आगे निकले और रास्ता रोक लिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर हेम भटृ के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में उनके चेहरे और नाक के नीचे गंभीर चोटें आई हैं।
बताया जा रहा है कि हमले क दौरान बदमाशों ने पत्रकार को खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि “आप बहुत ज्यादा खबरें दिखा रहे हैं, अगर अपनी खबरों को कंट्रोल नहीं किया तो अगली बार जान से मार देंगे।” यह बयान सीधे तौर पर प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला माना जा रहा है। जब घटनास्थल पर आसपास के लोग जमा होने लगे, तो हमलावर गाली—गलौज करते हुए मौके से फरार हो गए।
स्थानीय लोगों ने घायल पत्रकार की मदद की, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले के बाद पत्रकार हेम भटृ ने डालनवाला थाना, देहरादून में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने पूरे घटनाक्रम, धमकियों और हमलावरों के भागने का विवरण पुलिस को सौंपा है। हालांकि पुलिस का कहना हैं कि बदमाश हमलावरो को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
राजधानी देहरादून ही नहीं इन दिनों पूरे राज्य या देश में पत्रकारों के उत्पीड़न किये जाने की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। जबकि इन मामलों में पुलिस प्रशासन मौन दिखायी देेने के कई वीडियो सोशल मीडिया मे जारी हो चुके है। सवाल यह है कि आखिर इन बदमाशो को संरक्षण कौन दे रहा है यह पुलिस प्रशासन और शासन को देखने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here