Home News Posts उत्तराखंड ट्रेकिंग में फंसे 10 युवकों को पुलिस ने सकुशल रेस्क्यू कर निकाला

ट्रेकिंग में फंसे 10 युवकों को पुलिस ने सकुशल रेस्क्यू कर निकाला

0
106

देहरादून। ट्रेकिंग में फंसे दस युवकों को पुलिस ने सकुशल रेस्क्यू कर निकाल लिया।
मिली जानकारी के अनुसार देर रात्रि पुलिस कंट्रोल रुम 112 के माध्यम से थाना सहसपुर को सूचना प्राप्त हुई कि करीब 10 व्यक्ति, जो भदराज ट्रेकिंग पर गये थे, रात में अधेरा होने के कारण अपने ट्रेकिंग रुट से भटक कर जंगल में चले गये है और उन्हें रास्ते का कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सहसपुर द्वारा तत्काल कोतवाली मे रेस्क्यू टीम गठित कर उक्त व्यक्तियों की तलाश हेतु मय राहत एवं बचाव उपकरणों के भदराज ट्रेकिंग रुट हेतु रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा कोटी में पहुँचकर वन विभाग के वीट अधिकारी व गाँव के व्यक्तियों का सहयोग लेते हुए रेस्क्यू/सर्च अभियान चलाया गया व देर रात्रि काफी ढूंढ खोज व सकारात्मक प्रयास से भदराज जंगल ट्रेक से 10 व्यक्तियों क्रमशः अभिषेक चौहान पुत्र शिवराम निवासी विकासनगर, हेमन्त पुत्र मदन गोपाल निवासी श्यामपुर प्रेमनगर, प्रिन्स पुत्र घनश्याम वर्मा निवासी मिठ्ठी बेरी प्रेमनगर, शिवम पुत्र सुनील प्रसाद अर्चित पुत्र राजेश निवासी स्पेशल विंग, प्रेमनगर, सक्षम घई पुत्र हरीश घई निवासी प्रेमनगर, मंयक राय पुत्र मनोज राय निवासी मिठ्ठी बैरी, प्रेमनगर, शिवाशु पुत्र सन्तोष उज्जवल पुत्र प्रवेश निवासी प्रेमनगर को देर रात्रि में काफी कठिनाई व परिश्रम के द्वारा कोटी गाँव से लगभग 03 किलोमीटर ऊपर जंगल में सर्च अभियान के दौरान सकुशल रेस्क्यू करते हुये निकाला गया तथा सभी युवको को उनके गनत्वय को भिजवाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here