- 3 आरोपी दबोचे, घटना में प्रयुक्त थार और स्कॉर्पियो जब्त
हरिद्वार। धोखाधड़ी मामले में फरार चल रहे आरोपी को जब यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया तो आरोपी के पुत्र ने अपने साथियो सहित पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया। मामले की सूचना मिलने ही कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी के पुत्र सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से घटना में प्रयुक्त थान व स्कार्पियों वाहन बरामद किये गये है।
जानकारी के अनुसार बीती 3 फरवरी को थाना छपार (मुजफ्फरनगर, उ.प्र.) के उप—निरीक्षक अनुराग सिंह अपनी टीम के साथ धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे संजय पुत्र राजपाल को ज्वालापुर से गिरफ्तार कर ले जा रहे थे। इसी दौरान भूमानंद अस्पताल के पास आरोपी के पुत्र ईशान्त ने अपने पिता को छुड़ाने की कोशिश में अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस के वाहन पर अपनी स्कॉर्पियो और थार गाड़ियों से टक्कर मारकर जानलेवा हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। जिस घटना में पुलिस टीम के सदस्यों को चोटें आई हैं और वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है। सूचना मिलते ही ज्वालापुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर तीन आरोपियोंं को गिरफ्तार किया और घटना में प्रयुक्त वाहनों को कब्जे में लिया गया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम ईशान्त पुत्र संजय, शिवम मलिक पुत्र अनुज मलिक व अमन पुत्र गजेंन्द्र समस्त निवासी गण सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार बताया जा रहा है।




