Home News Posts उत्तराखंड बिनारसी कांडः कोतवाली प्रभारी और एसएसआई लाइनहाजिर

बिनारसी कांडः कोतवाली प्रभारी और एसएसआई लाइनहाजिर

0
132

हरिद्वार। रविदास जयंती शोभायात्रा के दौरान भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम बिनारसी में हुए विवाद में दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस महकमे में लगातार कार्रवाई जारी है। बीते रोज कप्तान द्वारा चौकी प्रभारी सूरत शर्मा और हैड कांस्टेबल को निलंबित किए जाने के बाद अब एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक सूर्य भूषण नेगी और वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश सैनी को लाइनहाजिर कर दिया है।
एसएसपी डोबाल ने दोनों अधिकारियों को तत्काल पुलिस लाइन में आमद कराने के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई को घटना के प्रति पुलिस प्रशासन की गंभीरता के रूप में देखा जा रहा है। बता दे कि रविदास जयंती के उपरांत ग्राम बिनारसी में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था, जिसमें दो व्यक्तियों की जान चली गई। घटना के बाद से ही पुलिस विभाग में जवाबदेही तय करते हुए लगातार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच जारी है और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here