Home News Posts उत्तराखंड ग्रेजुएट मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार

ग्रेजुएट मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार

0
275


– 6 मोबाइल बरामद
हरिद्वार। मोबाइल लुटेरे गैंग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से लूटे गये 6 मोबाइल फोन भी बरामद हुए है। आरोपी पढ़े लिखे अपराधी है जिन्होने मैट्रिक व ग्रेजुएशन किया हुआ है।
जानकारी के अनुसार सिडकुल। थाना क्षेत्र में लगातार हो रही मोबाइल झपटने की घटनाओं से जनता में व्याप्त दहशत को देखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना सिडकुल पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 3 शातिर मोबाइल स्नैचरों को दबोचने में सफलता हासिल की। आरोपियों के कब्जे से चोरी और छीने गए कुल 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जिनमें से 03 मोबाईल के सम्बन्ध में थाना सिडकुल में मुकदमें दर्ज है। तीनों आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के रहने वाले हैं जो सिडकुल स्थित कंपनी में नौकरी करते हैं। पूछताछ में उन्होने अपना नाम दीपक पुत्र राम चन्द्र निवासी राजा बिस्कुट चौक थाना सिडकुल हरिद्वार मूल निवासी ग्राम घंघेडी थाना किरतपुर जनपद बिजनौर, अभिनव पुत्र हुकम सिंह निवासी महादेवपुरम कालोनी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार मूल निवासी ग्राम इब्राहिमपुर थाना धामपुर जनपद बिजनौर व दीपू कुमार पुत्र बिश्मबर निवासी महादेवपुरम थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार मूल निवासी ग्राम हरिपुर गोकल थाना अफजलगढ़ जनपद बिजनौर बताया। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय में पेश किया जहंा से उन्हे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here