Home News Posts आईटी रेड के दौरान कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन ने खुद को मारी...

आईटी रेड के दौरान कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन ने खुद को मारी गोली

0
63

बेंगलुरु। दक्षिण भारत की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन डॉ. सी.जे. रॉय ने शुक्रवार को बेंगलुरु के लैंगफोर्ड टाउन स्थित अपने ऑफिस में आयकर विभाग की चल रही छापेमारी के बीच खुद को लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना उस दौरान हुई जब वे पूछताछ के दौरान मां से बात करने के बहाने एडजॉइनिंग रूम में गए और वहां गोली चला दी। उन्हें तुरंत नारायणा हॉस्पिटल (एचएसआर लेआउट) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
आयकर विभाग की टीम (मुख्य रूप से कोच्चि, केरल से) 28 जनवरी से कंपनी के ऑफिस में छापे मार रही थी। यह पिछले महीने की एक बड़ी छापेमारी का फॉलो-अप था। रॉय गुरुवार को विभाग को बयान दे चुके थे। पुलिस ने इसे प्रारंभिक रूप से आत्महत्या माना है, लेकिन फॉरेंसिक जांच, पोस्टमॉर्टम और सीसीटीवी/सबूतों की पड़ताल जारी है। कुछ जगहों पर सीसीटीवी काम नहीं कर रहा था, जिससे जांच जटिल हुई है।
परिवार ने आयकर अधिकारियों पर “अत्यधिक दबाव” और “हरासमेंट” का आरोप लगाया है। भाई सी.जे. बाबू ने कहा, “उनके पास कोई लोन, धमकी या अन्य समस्या नहीं थी – सिर्फ आयकर का मामला था।” पत्नी लीना रॉय और बेटे रोहित दुबई से पहुंचे हैं। कर्नाटक सरकार ने उच्च-स्तरीय जांच का आदेश दिया है। कंपनी ने भी शिकायत दर्ज की है।
रॉय की नेटवर्थ 9 हजार करोड़ रुपए थी। उनके पास प्राइवेट जेट और 200 से ज्यादा लग्जरी कारें थीं। इनमें से 12 रोल्स रॉयस भी शामिल हैं। मूल रूप से केरल के रहने वाले रॉय का कारोबार कर्नाटक और दुबई में फैला था। कॉन्फिडेंट ग्रुप एक डेब्ट-फ्री रियल एस्टेट डेवलपर है, जिसके दक्षिण भारत में 65+ प्रोजेक्ट्स पूरे हो चुके हैं। कंपनी दुबई में भी सक्रिय है और शिक्षा, हॉस्पिटैलिटी तथा मलयालम फिल्म प्रोडक्शनमें शामिल रही है। रॉय “जीरो-डेब्ट” मॉडल के लिए मशहूर थे। उन्होंने बिना लोन के कम उम्र में प्राइवेट जेट खरीदा था। उनके पास गल्फस्ट्रीम G650 प्राइवेट जेट, हेलीकॉप्टर और 2000 से अधिक लग्जरी कारों का कलेक्शन था। दुबई, मुंबई और लॉस एंजिल्स में लग्जरी घर और आर्ट कलेक्शन भी थे।
 बता दें कि एक वक्‍त वो था जब रॉय बेंगलुरु के शोरूम में ‘डॉल्फिन’ कार देखने गए तो वहां के सेल्‍समैन ने यह कहकर भगा दिया था कि ‘तू क्या कार खरीदेगा, चल निकल यहां से।’ कहा जाता है कि इस घटना के बाद उन्‍होंने यह तय कर लिया था कि वे दुनिया की सबसे महंगी कारें खरीदेंगे। इस वक्‍त रॉय सिर्फ 13 साल के थे। रॉय ने 36 की उम्र में पहला प्राइवेट जेट खरीद लिया था। वह भी बैंक से किसी भी तरह का कर्ज लिए बगैर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here