Home News Posts उत्तराखंड चाय की दुकान में सिलेंडर फटने से दो गंभीर घायल

चाय की दुकान में सिलेंडर फटने से दो गंभीर घायल

0
200

हरिद्वार। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर चुंगी स्थित एक चाय की दुकान में गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे इलाके में अफरा—तफरी मच गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 5ः30 बजे की है, जब चाय की दुकान पर कुछ लोग मौजूद थे। अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ, जिससे दुकान के परखच्चे उड़ गए। धमाके की आवाज दूर—दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। हादसे के दौरान दुकान में आग की लपटें उठने लगीं। मौके पर मौजूद दो लोग मलबे और आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए बिना देर किए घायलों को बाहर निकाला और उन्हें रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसके चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह गैस रिसाव बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना ने एक बार फिर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में गैस सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here