देहरादून। उत्तराखंड गणतंत्र दिवस परेड—2026 में सूचना विभाग की झांकी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य में “प्रथम पुरस्कार” प्राप्त किया।
यह सम्मान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदान किया गया। सूचना विभाग के लिए यह उपलब्धि ऐतिहासिक है, क्योंकि विभाग ने लगातार तीसरे वर्ष प्रथम पुरस्कार जीतकर हैट्रिक बनाई है, वर्ष 2024, 2025 और 2026 में लगातार प्रथम स्थान प्राप्त कर सूचना विभाग ने अपनी रचनात्मकता, प्रस्तुति और जनसंचार की उत्कृष्टता को सिद्ध किया है।




