- गुलदार की खाल बरामद
पौड़ी। वन्य जीव तस्करी मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने चाचा—भतीजे सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से एक गुलदार की खाल बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज कोतवाली श्रीनगर व सीआईयू पौड़ी द्वारा क्षेत्र के होटलों, ढाबों एवं संदिग्ध स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सीआईयू टीम को सूचना प्राप्त हुई कि श्रीनगर स्थित एक होटल में कुछ वन्य जीव तस्कर रूके हुए हैं। सूचना पर कार्यवाही करते हुए कोतवाली श्रीनगर व सीआईयू पुलिस टीम द्वारा बताये गये होटल सुदर्शन में छापेमारी की गयी। जहंा एक कमरे में चार लोग ठहरे हुए थे। जिनकी तलाशी ली गयी तो उनके पास से एक गुलदार की खाल बरामद हुई। क्योंकि गुलदार एक संरक्षित वन्य जीव है, जिसकी खाल का अवैध रूप से रखा जाना एवं तस्करी किया जाना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। जिस पर चारों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होने अपना नाम सफरी लाल पत्र सेठ दाम, निवासी ग्राम चापड़, हरेटीखाल पटृी तल्ला नागपुर, जनपद रूद्रप्रयाग, बसंतू लाल पुत्र बरदास, निवासी ग्राम चापड़, हरटीखाल पटृी तल्ला नागपुर, रुद्रप्रयाग, सुरजन पुत्र जलमदास निवासी मल्याकोट पो.मल्याकोट पटृी नैलचामी, थाना घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल व रोशन लाल पुत्र बचन दास, निवासी दाट पो.—चंद्रेश्वर सैंण, पटृी दुगमदार, थाना घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल बताया। पुलिस ने उनके खिलाफ वन्य जीव अधिनियम की धाराओं में मुकदमा कर लिया गया।
प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी सफरी लाल द्वारा बताया गया कि वह और बसंतू लाल आपस में चाचा—भतीजा हैं। इनके द्वारा कुछ माह पूर्व अपने गांव के समीप स्थित जंगल में एक गुलदार का शिकार किया गया था और रोशन लाल एवं सुरजन लाल जिनसे मेरी पहले से ही जान—पहचान है इस गुलदार की खाल को लाखों रूपये में खरीदने के इच्छुक थे, इसी कारण इन्हें दिखाने के लिए गुलदार की खाल को आज हम श्रीनगर लाये थे, जहां हम दोनों पक्षों के बीच खरीद—फरोख्त को लेकर सौदाबाजी की जा रही थी। बहरहाल पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।




