Home News Posts उत्तराखंड महिला की जान बचाने वाले 2 बहादुर बच्चों को एसएसपी ने किया...

महिला की जान बचाने वाले 2 बहादुर बच्चों को एसएसपी ने किया सम्मानित

0
175

देहरादून। महिला की जान बचाने वाले दो बहादुर बच्चों को एसएसपी अजय सिंह ने सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र दिया।
आज यहां एसएसपी अजय सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दोनो बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके द्वारा किये गये प्रयासों की करी सराहना भविष्य में भी लोगों की सहायता के लिये इसी प्रकार सदैव आगे रहने के लिये किया प्रेरित। 21 दिसम्बर 25 की रात्रि समय लगभग 10 बजे मोहिनी रोड स्थित हरी स्टोर के पास स्थित एक आफिस के बाहर बैठी एक महिला की जैकेट में आफिस के बाहर जल रहे एक दिये से अचानक आग लग गई, मौके पर महिला के शरीर पर फैल रही आग को देखकर उसके पास से गुजर रहे दो बच्चों प्रणवत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह उम्र 15 वर्ष तथा दिवजोत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह दोनों निवासी 72 मोहिनी रोड, डालनवाला, उम्र 10 वर्ष के द्वारा बुद्धिमत्ता व साहस का परिचय देते हुए उक्त महिला के कपडों में लगी आग को बुझाया गया, जिससे उक्त महिला की जान बच सकी। उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आज पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दोनो बहादुर बच्चो को सम्मानित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा दोनो बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार लोगों को सहायता के लिये आगे आने हेतु प्रेरित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here