Home News Posts उत्तराखंड किसान ने खुद को मारी गोली, मौत

किसान ने खुद को मारी गोली, मौत

0
226


करोड़ो के जमीनी फर्जीवाड़े का है मामला


आत्महत्या से पहले फेसबुक लाइव आकर पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप

नैनीताल। करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी का शिकार बने एक किसान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने किसान के शव को कब्जे मे लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। आत्महत्या से पूर्व किसान फेसबुक पर लाइव आया और उन्होने पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाकर इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।
जानकारी के अनुसार बीती रात काशीपुर निवासी सुखंवत सिंह अपनी पत्नी व बच्चो सहित नैनीताल से वापस लौटते समय गोलापार के एक होटल में ठहरे थे। जिनका आत्महत्या करने से पूर्व एक वीडियों फेसबुक पर लाइव आया। जिसमें उनके द्वारा आरोप लगाये गये है कि उनके साथ काशीपुर के एक प्रापर्टी डीलर अमरजीत सिंह व उसके साथियों ने चार करोड़ का जमीनी फर्जीवाड़ा किया है। जिसकी जांच के लिए जब उन्होने पुलिस से शिकायत की तो उनकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी। उन्होने आरोप लगाया है कि इस मामले मे आईटीआई थानाध्यक्ष की भूमिका संदिग्ध है। साथ ही उन्होने जिले के एसएसपी पर भी गम्भीर आरोप लगाये है। उन्होने जारी वीडियों के माध्यम से जनता से अपील की है कि उनकी मौत के बाद इस मामले की जांच सीबीआई से करायी जाये।
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया में लाइव आरोप लगाने के बाद खुशवंत सिंह ने खुद को गोली मार ली। जिस कारण खुशवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। परिजनों का आरोप है कि प्रोपर्टी डीलर से धोखा खाने के चलते सुखवंत सिह लम्बे समय से मानसिक रुप से परेशान चल रहे थे। बहरहाल पुलिस ने मृतक खुशवतं सिंह के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं सूंत्रों का कहना है कि इस मामले में सम्बन्धित थानाध्यक्ष पर जल्द गाज गिर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here