Home News Posts उत्तराखंड मेडिकल अधिकारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

मेडिकल अधिकारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

0
195

हरिद्वार। विजिलेंस द्वारा रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए उप जिला चिकित्सालय रुड़की में मेडिकल अधिकारी के पद पर तैनात अधिकारी को 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार डॉ आभार सिंह उप जिला चिकित्सालय रुड़की में मेडिकल अधिकारी के पद पर तैनात हैं। जिनके द्वारा शिकायतकर्ता से सप्लीमेंट्री मेडिकल लीगल रिपोर्ट बनाने के एवज में 30 हजार रुपये की मांग की गई थी। पीड़ित द्वारा विजिलेंस में की गयी शिकायत के बाद डॉक्टर आभास सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सतर्कता अधिष्ठान की टीम द्वारा उनके अपने सरकारी आवास से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी डॉक्टर ने सप्लीमेंट्री मेडिकल लीगल रिपोर्ट तैयार करने के नाम पर शिकायतकर्ता से पहले 30 हजार रूपये की मांग की गयी थी। बाद में सौदेबाजी के बाद 20 हजार रूपये में बात तय हुई। विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर आरोपित डॉक्टर को 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते समय सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद रातभर पूछताछ की गई, वहीं डॉक्टर के आवास पर देर रात तक तलाशी अभियान चला। इस दौरान विजिलेंस टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्ड खंगाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here