देहरादून। एसटीएफ ने कैम्पा कोला की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय मे ंपेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
आज यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ नवनीत सिंह द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि उधमसिहनगर निवासी पीड़ित व्यक्ति द्वारा नम्वबर 2025 में साईबर थाना कुमाँयू परिक्षेत्र रूद्रपुर में तहरीर देकर बताया गया था कि नम्वबर 2025 में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कि गूगल पर ट्टकैम्पा कोलां’ की डिस्ट्रीब्यूटरशिप खोजने के दौरान साईबर ठगों ने रिलायंस का फर्जी अधिकारी बनकर डीलरशिप दिलाने के नाम पर रजिस्ट्रेशन, सिक्योरिटी फीस के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की। मामले मेंं साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन कुमांयू परिक्षेत्र रुद्रपुर में ू मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान साईबर क्राईम पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त बैंक खातों/ रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बरों / व्हाट्सअप की जानकारी हेतु सम्बन्धित बैंकों, सर्विस प्रदाता कम्पनियों, मेटा कम्पनी से पत्राचाकर कर डेटा प्राप्त किया गया। प्राप्त डेटा के विश्लेषण से जानकारी मे आया कि साईबर अपराधियो द्वारा पीड़ित से रजिस्ट्रेशन, सिक्योरिटी और स्टॉक आदि के नाम पर कुल 23.55 लाख रूपये की धनराशि 3 बैंक खातों मे स्थानान्तरित करायी गयी, जहां से यह धनराशि विभिन्न बैंक खातों में स्थानान्तरित कर एटीएम के माध्यम से नगद निकासी की गई। तत्पश्चात प्राप्त डाटा के गहन विश्लेषण के बाद पुलिस टीम द्वारा अभियोग में प्रकाश में आए लाभार्थी बैंक खाताधारको तथा मोबाइल नम्बरों पर तकनीकी व मैनुअली रूप से सत्यापन किया गया। साथ ही राम कुमार पुत्र राजेन्द्र महतो निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर थाना अकबरपुर जिला नवादा बिहार, व शुभम कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी ग्राम गोरईया वीघा थाना कतवीश सराय जिला नालन्दा बिहार, को विजय विहार थाना क्षेत्र रोहिणी दिल्ली से गिरफ्तार कर आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त एसएमएस अलर्ट मोबाईल नम्बर, मोबाईल डिवाईस व अन्य साईबर धोखाधडी हेतु में प्रयोग मे लाये जा रहे विभिन्न कम्पनियो के 8 मोबाईल फोन मय सिम कार्ड, 27 विभिन्न बैको की पासबुक, 18 विभिन्न बैको की चौकबुक, 30 विभिन्न बैको के एटीएम कार्ड, 05 आधार कार्ड व पैन कार्ड बरामद किया गया है।




