Home News Posts उत्तराखंड पुलिस अभिरक्षा में लाये जा रहे हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली

पुलिस अभिरक्षा में लाये जा रहे हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली

0
183
  • गोलीबारी में दो कांस्टेबल भी घायल

हरिद्वार। धर्मनगरी में आज सुबह एक बड़ी आपराधिक घटना सामने आयी है। यहंा पुलिस अभिरक्षा में ले जाए जा रहे हिस्ट्रीशीटर व बड़े अपराधी को अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मार दी गयी। हालांकि बदमाशो द्वारा की गयी गोलीबारी में दो कांस्टेबल भी घायल हुए है। घटना उस समय हुई, जब पुलिस कर्मी सड़क पर लगा जाम खुलवाने के लिए वाहन से नीचे उतरे थे। घटना की जानकारी मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हिस्ट्रीशीटर को अस्पताल पहुचाया जहंा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं घायल कांस्टेबलों का भी उपचार जारी है।
मामला लक्सर कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार आज सुबह कुख्यात विनय त्यागी को रूड़की जेल से लक्सर कोर्ट में पुलिस अभिरक्षा में ले जाया जा रहा था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस के रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर के रूप में दर्ज है। जब वह पुलिस अभिरक्षा में लक्सर कोतवाली क्षेत्र के फ्लाईओवर में पहुंचा तो वहंा जाम लगा मिला। बताया जा रहा है कि जब पुलिस के जवान जाम खुलवाने लगे तो वहंा अचानक बदमाशों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। जिससे विनय त्यागी को दो गोलिया लगी है ंऔर वह गम्भीर रूप से घायल हुआ है। हालांकि इस गोलीबारी में दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए है। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने घायल विनय त्यागी व दोनो कांस्टेबलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और आरोपियों की तलाश में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इस पूरे मामले की पुष्टि हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (कप्तान) प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने की है। उन्होंने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि फायरिंग की वारदात पूर्व नियोजित थी या किसी आपराधिक रंजिश का नतीजा। वही आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया है कि घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस को अपराधियों को जल्द से जल्द घेराबंदी कर दबोचने और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here