चमोली। अलग—अलग मामलों में नाबालिगों को भगाने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैंै। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। हालांकि दोनो नाबालिगों को पुलिस पूर्व में ही बरामद कर चुकी है।
जानकारी के अनुसार नाबालिगों से जुड़े संवेदनशील मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों मामलों में संलिप्त आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व में दोनों मामलों में नाबालिगों को पुलिस द्वारा सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया जा चुका है। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना को प्राथमिकता पर लेते हुए आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की। विवेचना के क्रम में थाना थराली में पंजीकृत मुकदमें से संबंधित आरोपी विपिन पँवार पुत्र त्रिलोक सिंह पँवार, निवासी ग्राम मोल्टा, थाना ज्योतिर्मठ, उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। वहीं राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र तलवाड़ी में मुकदमें से संबंधित आरोपी सूरज चंदोला पुत्र बुद्धिबल्लभ चंदोला, निवासी ग्राम कल्चुना, पोस्ट गुडम, थाना थराली, उम्र 23 वर्ष को भी हिरासत में लिया गया। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।




