Home ताजा ख़बर वेंकटेश्वर मंदिर में मची भगदड़, 10 लोगों की मौत

वेंकटेश्वर मंदिर में मची भगदड़, 10 लोगों की मौत

0
469


नई दिल्ली/आंध्र प्रदेश। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में मची भगदड़ के चलते जहां 10 लोगों की मौत हो गयी वहीं कई लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। जिन्हे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
बताया जा रहा है कि एकादशी के मौके पर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ हो गई। इस दौरान अचानक भगदड़ लग जाने से लोगों में अफरा तफरी फैल गयी। यहंा से वायरल हुए एक वीडियो में महिलाएं भगदड़ से बचने के लिए रेलिंग पर चढ़ने की कोशिश करती दिख रही हैं। उनमें से कई मदद के लिए रोती हुई सुनाई दे रही हैं, जबकि कुछ आदमी उन्हें सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ तस्वीरों में रिश्तेदार पीड़ितों को सीपीआर देने की कोशिश करते और उनकी हथेलियां रगड़ते हुए भी दिखते हैं।
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर दुख जताया है और मौतों को दिल दहला देने वाला बताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा में वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ की घटना से सदमा लगा है। इस दुखद घटना में भक्तों की मौत बहुत दिल दहला देने वाली है। मैं मरने वालों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने अधिकारियों को घायलों को जल्दी और सही इलाज देने का निर्देश दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here