Home News Posts उत्तराखंड दलित नेता पर हमले के विरोध मेंं कोतवाली का घेराव

दलित नेता पर हमले के विरोध मेंं कोतवाली का घेराव

0
327

हरिद्वार। दलित नेता पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दलित समाज के विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने पीड़ित को सुरक्षा दिए जाने की भी मांग की। वहीं एसपी देहात ने उन्हें समझाकर शांत किया और कहा कि मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अन्य जल्द गिरफ्तार किये जायेगें।
जानकारी के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय रविदास धाम जनकल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं दलित नेता योगेश प्रमुख पर शुक्रवार शाम कार सवार कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। जिसमें योगेश को गंभीर चोटे आई थी और उन्हे हायर सेन्टर रैफर कर दिया गया था। मामले में त्वरित कार्यवाही ने होने पर दलित समाज ने कोतवाली घेराव की चेतावनी दी थी। जिस पर आज विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी, योगेश प्रमुख एवं उनके परिवार को सुरक्षा दिए जाने की मांग की। सभी दलित नेताओं ने कहा कि 48 घंटे के अंदर अगर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो समाज के लोग आगे की रणनीति तैयार करेंगे। वहीं कोतवाली पहुंचे लोगों से एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने वार्ता की। उन्होंने बताया कि मामले में अब तक दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द ही कर दी जाएगी। वारदात में इस्तेमाल हुई गाड़ियां पुलिस के कब्जे में आ चुकी है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से ही पुलिस सक्रिय होकर कार्य कर रही है और किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here