Home News Posts उत्तराखंड यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसओजी ने की बेरोजगार संघ अध्यक्ष बॉबी...

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसओजी ने की बेरोजगार संघ अध्यक्ष बॉबी पंवार से पूछताछ

0
316

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा आयोजित ग्रुप—सी परीक्षा में पेपर लीक से जुड़ा मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परीक्षा के तीन पन्ने बाहर आने के मामले में पुलिस ने अब जांच की रफ्तार तेज कर दी है। इस कड़ी में बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार को हरिद्वार में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने पूछताछ के लिए अपने कार्यालय बुलाया है।
जानकारी के अनुसार बॉबी पंवार एक कार्यक्रम में भाग लेने हरिद्वार गए थे, जहां से उन्हें एसओजी की टीम ने पूछताछ के लिए बुला लिया। बॉबी पंवार के साथ कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि सोशल मीडिया पर पेपर से जुड़े जो ऑडियो और फोटो वायरल हुए हैं, वे बॉबी तक कैसे पहुंचे और क्या उनकी सत्यता है। बॉबी पंवार को एसओजी दफ्तर ले जाए जाने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे मामला और गरमाता जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस यह भी सुनिश्चित करना चाहती है कि वायरल कंटेंट की सोर्सिंग क्या है, ताकि पेपर लीक की जड़ तक पहुंचा जा सके। फिलहाल एसओजी की टीम मामले की बारीकी से जांच कर रही है, और आने वाले दिनों में कुछ और लोगों से भी पूछताछ हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here