Home News Posts उत्तराखंड बस पलटने से चालक सहित दो की मौत, 12 घायल

बस पलटने से चालक सहित दो की मौत, 12 घायल

0
387

टिहरी। टिहरी से हरिद्वार जा रही विश्वनाथ बस खाडी के पास सडक पर पलटने से चालक सहित दो लोगों की मौत हो गयी जबकि 12 गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब. सवा दवस बजे घुत्तू घनसाली से हरिद्वार जा वाली बिश्वानाथ बस जिसमें करीब से 22 लोग सवार थे। जो चंबा से करीब 12 किमी आगे खाड़ी से पहले तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर क्रैश बेरियर से टकराकर सड़क पर पलट गई। जिसमें सभी सवारी बस के अंदर दब गई जिनको पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर तुरंत बस से निकाल कर घायलों को अस्पताल भिजवाया एवं मौके पर दो लोगों की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी टिहरी आयुष अग्रवाल घटना स्थल की ओर रवाना हुए। एवं राहत बचाव में लगी पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसएसपी के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया और थाना प्रभारी चंबा दिलबर नेगी को घायलों की हर संभव मदद के लिए निर्देश दिए गए। चंबा पुलिस एसडीआरएफ ने जनता के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया एवं घटना के कारणों को जांच के आदेश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here