Home News Posts उत्तराखंड आरएसएस के बड़े पदाधिकारी के बेटे ने की आत्महत्या

आरएसएस के बड़े पदाधिकारी के बेटे ने की आत्महत्या

0
292

नैनीताल। अज्ञात कारणों से एक युवक ने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली है। परिजनों द्वारा उसे आनन—फानन में अस्पताल पहुंचाया गया जहंा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। आत्महत्या करने वाले युवक के पिता आरएसएस के बड़े पदाधिकारी बताये जा रहे है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू क दी है।
जानकारी के अनुसार हल्द्वानी क्षेत्रांतर्गत हीरानगर रहने वाले एक 24 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते घर में ही आत्महत्या कर ली। शव खून से लथपथ था. उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा कि हीरा नगर के रहने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह के 24 वर्षीय बेटे ने आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद आनन फानन में परिवार वाले बेटे को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए. वहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक बीबीए की पढ़ाई कर रहा था और वो कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। सुबह वह बाथरूम में गया और उसके चिल्लाने की आवाज आई। जिस पर परिजनों द्वारा बाथरूम में जाकर देखा तो युवक लहूलुहान स्थिति में पड़ा हुआ था। परिवार वाले उसको तुरंत डॉक्टर सुशीला तिवारी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया है। बताया जा रहा कि युवक दो भाइयों में बड़ा था। मौत के कारणों का भी पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here