Home News Posts स्वास्थ्य विभाग की टीम के वाहन के आगे गिरा बोल्डर, तीन घायल

स्वास्थ्य विभाग की टीम के वाहन के आगे गिरा बोल्डर, तीन घायल

0
1179

नैनीताल। हरिद्वार से नैनीताल हाईकोर्ट काउंटर लगाने जा रही स्वास्थ्य विभाग की टीम की गाड़ी पर बड़ा पत्थर गिर गया। पत्थर कार के अगले बोनट पर गिरा। पत्थर गिरते ही गाड़ी रुक गई। गाड़ी में बैठे डॉक्टरों की जान बड़ी मुश्किल बची।
जानकारी के अनुसार आज सुबह किसी मामले में हरिद्वार से नैनीताल हाईकोर्ट काउंटर लगाने जा रही स्वास्थ्य विभाग की टीम की गाड़ी पर अचानक बोल्डर गिर गया। जिसमें डॉक्टर समेत दो अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हल्द्वानी बेस अस्पताल में भर्ती कराया है। सीएमओ हरिद्वार डॉ. आर के सिंह ने बताया कि आज सुबह ऋषिकुल में तैनात डॉ. नरेश चौधरी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुभाष और श्याम कुमार कार में सवार होकर नैनीताल जा रहे थे। स्वास्थ्य विभाग की यह टीम किसी मामले में नैनीताल हाईकोर्ट काउंटर लगाने जा रही थी, इस दौरान काठगोदाम और नैनीताल के बीच कार पर अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिर गया। घटना इतनी खतरनाक थी कि कार के एयर बैग तक खुल गए। हालांकि कार में सवार सभी सुरक्षित रहे। घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए बेस अस्पताल हल्द्वानी भर्ती कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here