Home News Posts भारी बरसात के कारण केदारनाथ हाईवे बांसवाड़ा के पास बाधित

भारी बरसात के कारण केदारनाथ हाईवे बांसवाड़ा के पास बाधित

0
510

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के चलते केदारनाथ हाईवे पर बांसवाड़ा के पास भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र नासूर बना हुआ है। यहंा बार—बार मार्ग के खुलने एवं बाधित होने की आंख मिचौली बनी हुई है। जिसके चलते केदारनाथ धाम यात्रा को स्थगित कर दिया गया है।
आज एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने बाधित चल रहे मार्ग का निरीक्षण कर सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली गयी। यहां पर यदि कुछ देर के लिए मार्ग आवागमन के लिए खुलता भी है तो वाहनों की आवाजाही के लिए काफी खतरनाक है। यहां पर सीधी खड़ी चटृान होने के कारण मलबा पत्थर अचानक से आ रहा है तथा नीचे सड़क फिसलन भरी व रपटने वाली बनी हुई है।
एसपी रुद्रप्रयाग ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी दिनों में मौसम के साफ होने तथा यहां पर आवागमन के पूर्ण रूप से सुचारु होने के उपरान्त ही यात्री वाहनों को आगे जाने दिया जायेगा। उनके द्वारा मौके पर मार्ग खुलने का इन्तजार कर रहे यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहरने तथा मौसम के सही होने के बाद केदारनाथ धाम की यात्रा पर जाने की सलाह दी गयी है। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने सभी सम्बन्धित विभागों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने जानकारी दी कि भारत मौसम केंद्र देहरादून द्वारा क्षेत्र में आगामी तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि यह निर्णय पूरी तरह से यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से लिया गया है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने यात्रियों से अपील की है कि वे फिलहाल अपनी यात्रा को स्थगित करें और अपने घरों में सुरक्षित रहें। जो यात्री पहले से यात्रा पर हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रुकने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा—निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here