Home News Posts उत्तराखंड दिन दहाड़े होटल कारोबारी की बेटी को बंधक बनाकर लाखों की लूट

दिन दहाड़े होटल कारोबारी की बेटी को बंधक बनाकर लाखों की लूट

0
556
  • हथियारबदं लुटेरे नगदी, जेवरात, लाइसेंसी रिवाल्वर व कार लेकर हुए फरार

हरिद्वार। उत्तराखण्ड में बदमाशों को हौसले कितने बुलंद हो चुके है इसकी बानगी धर्मनगरी हरिद्वार की पाश कालोनी शिवालिक नगर में सामने आयी। यहंा तीन हथियारबंद लुटेरों ने दिन निकलते ही होटल कारोबारी के घर लाखों की लूट की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद लुटेरे वहंा से नगदी, जेवरात, लाईसेंसी रिवाल्वर व कार लेकर फरार हो गये। सूचना मिलने पर पलिस ने नाकाबंदी कर लुटेरो की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि लुटेरे कार छोड़कर भागने में सफल रहे है।
हरिद्वार की पॉश कॉलोनी शिवालिक नगर में आज दिनदहाड़े होटल कारोबारी की बेटी को असलाहों की नोक पर बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। हथियारबंद बदमाश होटल कारोबारी की लूटी गई कार को हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर छोड़कर फरार हो गए। एसएसपी परमेंद्र सिंह डोबाल ने जल्द बदमाशों की धरपकड़ की बात कही है। जिले भर में बदमाशों की तलाश में कांबिंग शुरू कर दी गई है।
घटना आज सुबह करीब 10.30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। शिवालिक नगर के मकान संख्या 89 में होटल कारोबारी कुलवीर चौधरी रहते हैं। रोजाना की तरह वे सामने पार्क में टहल रहे थे। उनकी बेटी घर पर अकेले मौजूद थी। इसी दौरान तीन लोग घर पर पहुंचे। वह सीधे असलाहों की नोक पर युवती को आतंकित कर अंदर ले गए ,उसके बाद घर को खंगालना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि लुटेरे घर से 2200 रूपये की नगदी, एक लाइसेंसी रिवाल्वर, लाखों के जेवरात और कार लेकर फरार हो गए। पिता के लौटने पर बेटी ने पूरी घटना बताई। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
दिन दहाड़े लूट की घटना से पुलिस प्रशासन सकते में आ गया और आला अफसर मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए गए है, जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here