Home News Posts उत्तराखंड उत्तराखंड कांग्रेस का राजभवन घेरावः भाजपा पर लगाया लोकतंत्र को पंगु बनाने...

उत्तराखंड कांग्रेस का राजभवन घेरावः भाजपा पर लगाया लोकतंत्र को पंगु बनाने का आरोप

0
516

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस ने आज “राजभवन घेराव” कार्यक्रम के तहत भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में कानून—व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा ने देवभूमि उत्तराखंड की कानून व्यवस्था को पंगु बना दिया है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा नेतृत्व देशभर में “वोट चोरी” का षड्यंत्र रच रहा है और लोकतांत्रिक व्यवस्था को अपने चंगुल में फंसाकर रखना चाहता है। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि हालात में सुधार नहीं हुआ तो जन आंदोलन तेज किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here