Home News Posts चुनावी रंजिश को लेकर चली गोली, एक की मौत

चुनावी रंजिश को लेकर चली गोली, एक की मौत

0
461

उधमसिंहनगर। चुनावी रंजिश को लेकर गोली चलने से जहां एक युवक की मौत हो गयी है। वहीं क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनते देख प्रशासन ने क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार रूद्रपुर से सटे तरूणपुर गांव में बीते दिनों भाजपा समर्थित गफ्फार खान की पत्नी ग्राम प्रधान का चुनाव जीत चुकी है। बताया जा रहा है कि इसके बाद हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा लगातार गफ्फार खान को धमकियंा दी जा रही थी। जिसकी सूचना सूचना गफ्फार खान द्वारा स्थानीय पुलिस को भी दी गयी थी। चर्चा है कि पुलिस ने सूचना के बाद भी मामले में कोई कार्यवाही नही ंकी गयी। जिससे विपक्षियों के हौंसले बुलन्द हो गये और उन्होने आज घर में घुसकर गफ्फार खान के भतीजे आलिभ को गोली मार दी गयी। घटना के बाद आलिभ को परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया गया जहंा चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दिया गया। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here