Home News Posts उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में अहम मुद्दों पर लगी मुहर

कैबिनेट की बैठक में अहम मुद्दों पर लगी मुहर

0
965

देहरादून। गैरसैंण में विधानसभा सत्र आहूत होने से पहले धामी सरकार की कैबिनेट में कुछ अहम फैसले किए गए. आज हुई कैबिनेट में कुल 5 बिंदु चर्चा में लाए गए जिनको हरी झंडी दी गई। इसमें कुछ विधेयकों के अलावा यूसीसी रजिस्ट्रेशन और अल्पसंख्यक शिक्षा से जुड़े मसले भी शामिल रहे।
सचिवालय में आज हुई कैबिनेट की बैठक की बैठक में गोपन से प्रस्तावित विभिन्न पांच मसलों पर चर्चा की गई। दरअसल इस बार गैरसैंण में विधानसभा सत्र होने जा रहा है, ऐसे में इस सत्र से पहले विभिन्न जरूरी मसलों पर चर्चा की गई है। धामी सरकार सत्र से पहले इन मुद्दों पर कैबिनेट की मंजूरी ले चुकी है, ताकि सदन में भी इन प्रस्तावों को कानूनी रूप दिया जा सके। कैबिनेट की बैठक में वैसे तो पांच मामलों पर चर्चा की गई, लेकिन इसमें मुख्य तौर पर यूनिफॉर्म सिविल कोड के रजिस्ट्रेशन और अल्पसंख्यक शिक्षा से जुड़ा मामला शामिल रहा। इसके अलावा दो विधेयकों पर भी चर्चा की गई है, यह वह विधेयक हैं, जो सत्र के दौरान लाए जाने हैं। कैबिनेट की बैठक में रजिस्ट्रेशन की समय सीमा को बढ़ाए जाने से जुड़े प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई है। हालांकि इसको लेकर पूर्व में ही निर्णय ले लिया गया था, लेकिन अब कैबिनेट ने भी इसे मंजूरी दे दी है। इसके तहत अब विवाह पंजीकरण शुल्क में छूट की समय सीमा को 6 महीने के लिए बढ़ाया गया है।
उधर दूसरी तरफ मदरसा बोर्ड की तर्ज पर अब एक और रेगुलेटरी बॉडी गठित करने का फैसला लिया गया है। जिस तरह मदरसा बोर्ड में मुस्लिम समाज के विघालयों के लिए व्यवस्था है इस तरह से अब अल्पसंख्यक शिक्षा कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। जिसमें मुस्लिम समाज की तरह ही सिक्ख, जैन समेत दूसरे अल्पसंख्यक समाज के लोगों के विघालयों के लिए व्यवस्था की जाएगी। यह बोर्ड इन अल्पसंख्यक समाज के विघालयों की रेगुलेटरी का काम करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here