Home News Posts उत्तराखंड आबकारी विभाग ने स्वतंत्रता दिवस पर पकड़ी 18 पेटी शराब

आबकारी विभाग ने स्वतंत्रता दिवस पर पकड़ी 18 पेटी शराब

0
660

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहां पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा था और सरकारी आदेश के तहत पूरे देश में शराब के ठेके बंद थे, वहीं डोईवाला में शराब तस्करों पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। यहंा दो शराब तस्करो को पकड़ कर आबकारी विभाग की टीम ने 18 पेटी देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, डोईवाला में देशी शराब के एक बंद ठेके के सामने स्थित गोलू दा ढाबा नामक रेस्टोरेंट में दो व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री और तस्करी में संलिप्त पाए गए। आबकारी विभाग को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने मौके पर छापा मारा। आबकारी अधिकारी ने बताया कि जब टीम ने जांच शुरू की तो ढाबे के नीचे बने एक गुप्त गोदाम से भारी मात्रा में शराब का जखीरा बरामद किया गया। इसमें 15 पेटी देशी शराब और 3 पेटी अंग्रेजी शराब शामिल थी। बरामद शराब को मौके पर सीज कर लिया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, बरामद शराब की कीमत हजारों रुपये में आंकी जा रही है और यह स्वतंत्रता दिवस पर लागू प्रतिबंध का स्पष्ट उल्लंघन है। मौके से पकड़े गए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह शराब आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई की जानी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here