नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्वारा स्वतंत्रता दिवस—2025 के अवसर पर उत्तराखण्ड के आठ पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक” एवं सराहनीय सेवाओं के लिए “सराहनीय सेवा के लिये पदक” से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है।
राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित हुए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों में पुलिस सर्विस से नारायण सिंह नपलच्याल, पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात उत्तराखण्ड, फायर सर्विस से वंश बहादुर यादव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, जनपद देहरादून व सराहनीय सेवा के लिए पुलिस सर्विस से जगदीश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद नैनीताल, नवीन चन्द्र सेमवाल, पुलिस उपाधीक्षक कार्मिक उत्तराखण्ड, देहरादून, प्रतिमा भटृ, पुलिस उपाधीक्षक, 46वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर, ऊधमसिंहनगर, सौहकार सिंह, उप निरीक्षक अभिसूचना, सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा देहरादून, मुजीबुल हसन, आरक्षी तकनीकी, 46वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर, ऊधमसिंहनगर व फायर सर्विस से पवन कुमार, फायर सर्विस चालक, जनपद देहरादून शामिल है। पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड दीपम सेठ ने सभी पदक विजेताओं को उनकी सेवा और समर्पण के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।




