Home News Posts उत्तराखंड देहरादून जिला पंचायत पर कांग्रेस का कब्जा

देहरादून जिला पंचायत पर कांग्रेस का कब्जा

0
575
  • अध्यक्ष पद पर सुखविंदर कौर व उपाध्यक्ष पर अभिषेक सिंह जीते

देहरादून। देहरादून जिला पंचायत पर कांग्रेस ने कब्जा करते हुए कांग्रेस समर्थित सुखविंदर कौर ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक सिंह ने बाजी मार ली गयी है। दोनो की जीत से कांग्रेस समर्थको में उत्साह का माहौल है।
आज यहां सुबह से ही पंचायत चुनाव को लेकर जिला पंचायत भवन के बाहर कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा थी तथा दोनों दलों के कार्यकर्ता अपने—अपने प्रत्याशियों की जीत के दावे कर रहे थे। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये हुए थे। बारिश होने के बावजूद लोगों का उत्साह देखने लायक था।
सुबह मतदान के पश्चात जिला प्रशासन ने कडे सुरक्षा प्रबन्धो के बीच मतगणना का कार्य शुरू किया गया। मतगणना के दौरान दोनों राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता पंचायत भवन के बाहर डटे रहे। इस दौरान दोनों दलाें के समर्थकों के दिलों की धडकने तेज हो गयी और वह वहां अपने—अपने प्रत्याशियो के पक्ष में नारेबाजी करते दिखायी दिये। पुलिस प्रशासन ने सभी को पंचायत भवन से दूर किया और शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। पुलिस प्रशासन ने पंचायत भवन के बाहर बैरकेडिंग लगाकर समर्थकों को रोके रखा। लगभग आधे घंटे में जिला प्रशासन ने मतगणना का कार्य पूर्ण कर विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। जिसमें अध्यक्ष पद पर भाजपा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान को पीछे छोडते हुए कांग्रेस समर्थित सुखविंदर कौर ने 17 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। वहीं उपाध्यक्ष पद पर चकराता विधायक प्रीतम सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह ने बाजी मारते हुए 18 मत प्राप्त कर सीट पर कब्जा कर लिया। भाजपा की देहरादून जिला पंचायत चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस खेमे में उत्साह दिखायी दिया। कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत की घोषणा होते ही कार्यकर्ता ढोल नगाडों के साथ नाचते हुए पंचायत भवन में पहुंचे और उन्होंने नारेबाजी करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान जिलाधिकारी सविन बसंल ने वहां पर पहुंच कर दोनों जीते हुए प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here