Home News Posts उत्तराखंड गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा आजादी का जश्न

गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा आजादी का जश्न

0
451
  • परेड ग्राउंड में तैयारियां पूरी, डीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देहरादून। जिलाध्किारी सविन बसंल ने परेड ग्राउंड में तैयारियों का जायजा लेते हुए कहा कि गर्व, उत्साह और उमंग के साथ आजादी का जश्न मनाया जाएगा।
आज यहां आजादी का पर्व स्वतंत्राता दिवस बड़े उत्साह, उमंग और गर्व के साथ मनाया जाएगा। परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्राी पुष्कर सिंह धमी प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्राता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाध्किारी सविन बंसल ने कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाध्किारी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि, महानुभाव आगंतुकों की बैठक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध्, मार्ग संचालन, विद्युत आपूर्ति, स्वागत-सत्कार, स्वच्छता और पेयजल आपूर्ति जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर पुख्ता प्रबंध् करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी नोडल अध्किारी माइक्रो प्लानिंग के तहत कार्य करें और आपसी तालमेल के साथ सभी तैयारियों को अंतिम रूप दें। स्वतंत्राता संग्राम सेनानी, राज्य आंदोलनकारी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्किारियों और कार्मिकों को मंच पर सम्मानित करने की समुचित व्यवस्था की जाए। साउंड सिस्टम, लाइव प्रसारण के लिए एलईडी की उपयुक्त व्यवस्था रऽें। जिलाध्किारी ने कार्यक्रम स्थल पर मुख्य मंच, सेपफ हाउस, पफोटो गैलरी सहित आगंतुकों के लिए बैठक की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने अध्किारियों को निर्देशित किया कि समारोह से जुड़ी कोई भी व्यवस्था अधूरी न रहे और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान उन्होंने पुलिस परेड/सलामी कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली और निर्धरित समय के अनुसार व्यवस्थित तरीके से कार्यक्रम का संचालन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अध्किारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी ;एपफआरद्ध केके मिश्रा, उप जिलाध्किारी अपूर्वा सिंह सहित लोनिवि, पर्यटन, उद्यान, पूर्ति एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अध्किारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here