देहरादून। दीवार गिरने से शिक्षिका की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज थाना नेहरू कालोनी पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि अजबपुर खुर्द में पार्क की दीवार गिरने से पार्क में वॉक कर रही एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और सरकारी वाहन से घायल महिला को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। मृतक महिला राजकीय प्राथमिक विघालय में शिक्षिका थी। मृतक का नाम विजयलक्ष्मी पत्नी महेंद्र सिंह निवासी न्यू प्रQेंंडस कालोनी अजबपुर की निवासी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



