Home News Posts टिहरी में भाजपा ने बदला जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी

टिहरी में भाजपा ने बदला जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी

0
404

टिहरी। टिहरी में भाजपा ने आज अचानक अपना जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी को बदल कर निर्दलीय को प्रत्याशी बनाते हुए एक चौंकाने वाला फैसला लिया है। इससे राजनीति हलकों में कई तरह की बातें उठने लगी है।
विदित हो कि टिहरी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा ने पहले अपना प्रत्याशी श्रीमती सोना सजवाण को बनाया था लेकिन आज पार्टी ने इसमें अचानक बदलाव करते हुए निर्दलीय इशिता सजवाण को अब अपना प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा के इस फैसले को देखते हुए क्षेत्र की राजनीतिक सरगर्मियंा बढ़ने लगी है।
बता दें कि भाजपा के इन पंचायत चुनावों में अपेक्षित सफलता हासिल नही हुई है। हालांकि अब भी भाजपा की सीटे अन्य दलों से ज्यादा है लेकिन भाजपा के कई राजनीतिक दिग्गज इन चुनावों में गच्चा खा चुके है। इसलिए भी अब भाजपा संगठन किसी तरह की कोर कसर उठाकर नहीं रखना चाहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here