Home News Posts उत्तराखंड 530 नशीले कैप्सूलो के साथ तीन गिरफ्तार

530 नशीले कैप्सूलो के साथ तीन गिरफ्तार

0
298
  • दो लोग नामी शिक्षण संस्थान के हैं छात्र

देहरादून। नामी शिक्षण संस्थान में पढने वाले दो छात्रों व एक मेडिकल स्टोर संचालक को पुलिस ने 530 नशीले कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने अपने क्षेत्र में प्रभावी चैकिंग अभियान चलाते हुए मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुपालन में सेलाकुई पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग के दौरान नशा तस्करों शादाब सिद्दीकी तथा मोहम्मद मोहिद को कुल 480 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया गया। जिनपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पूछताछ में शादाब द्वारा बताया गया कि वह पूरनपुर जनपद पीलीभीत उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है देहरादून में एक प्रतिष्ठित श्ौक्षिक संस्थान में अध्यनरत है, जहां पर बीएमआरआईटी कोर्स कर रहा है तथा मोहम्मद मोहिद द्वारा बताया गया कि वह भी पुरनपुर पीलीभीत उत्तर प्रदेश का रहने वाला है तथा सेलाकुई में मजदूरी करता है। दोनों एक ही कमरे में सेलाकुई में किराए पर रहते हैं अपने खर्चों को पूरा करने के लिए वह वसीम जिसका जमनपुर में शान मेडिकल स्टोर के नाम से मेडिकल स्टोर है जहां से वह प्रतिबंधित कैप्सूल खरीद कर अन्य छात्रों तथा मजदूरों को अधिक दामों पर बेच देते थे जिस सम्बन्ध में मेडिकल संचालक के विरूद्ध भी एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर मेडिकल संचालक वसीम को भी गिरफ्तार कर वसीम के कब्जे से 50 नशीले कैप्सूल बरामद किये गये। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here