Home उत्तराखंड देहरादून लोकतंत्र का चीरहरण

लोकतंत्र का चीरहरण

0
762

‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, आपने यह कहावत जरूर सुनी होगी यह कहावत देश के निर्वाचन आयोग पर पूरी तरह से चरितार्थ हो रही है। राहुल गांधी द्वारा निर्वाचन आयोग पर भाजपा के लिए वोट चोरी करने का जो आरोप लगाया गया था और प्रेस वार्ता करके एटम बम फोड़ने की जो बात कही गई थी उसका सबूत के साथ खुलासा कर दिया गया है। लेकिन चुनाव आयोग अब इसकी जांच कराने की बजाय उल्टा राहुल गांधी से ही शपथ पत्र के साथ सबूत देने को कहा जा रहा है। यह अत्यंत ही हास्यास्पद है राहुल गांधी आज पूरे सबूत के साथ पत्रकारों के सामने आए और उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने डिजिटल इंडिया के इस दौर में उन्हें मतदाताओं की वोटर लिस्ट 2—3 सौ किलो के दस्तावेजों के रूप में दी गई है। जिसके कारण मतदाता का वेरिफिकेशन करने के लिए पूरे दस्तावेजों की छानबीन करना जरूरी था। यह शायद यह सोच कर किया गया होगा कि यह काम मैन्युअली सालों में करना भी संभव नहीं है। लेकिन उन्होंने कर्नाटक की सिर्फ एक विधानसभा सीट बेंगलुरु सेंट्रल की महादेवपुरा विधानसभा सीट के दस्तावेज छंाट कर उसकी जांच की गई जिसमें 50—60 लोगों की टीम को 6 माह का समय लगा। उन्होंने पत्रकारों के सामने सबूत के साथ यह दिखाया कि किस तरह एकमात्र सीट पर 1 लाख फर्जी वोटरों के नाम इस सूची में पाए गए हैं। उन्होंने इन फर्जी वोटरो को भी पांच कैटेगरी में बाटा है। जिसके जरिए उन्होंने सबूत के साथ दिखाया कि एक ही मतदाता के चार अलग—अलग मतदान केंद्रो की सूची में नाम दर्ज किए गए हैं और उन्होंने चार—चार जगह है मतदान किया। कैसे एक ही घर के पते पर 80—80 वोटर बना दिए गए। उनका कहना है कि वन बैडरूम का घर और 80 वोटरों का पता। जब इस घर पर जाकर पता किया गया तो वहां इन 80 में से एक भी वोटर नहीं रहता है न घर का स्वामी इनमें से किसी को भी पहचानता है। इससे भी बड़ा खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे वोटर हजारों की संख्या में है जो कर्नाटक, महाराष्ट्र, यूपी सहित कई राज्यों की वोटर लिस्ट में शामिल है। राहुल गांधी ने नए वोटरों के लिए भरे जाने वाले फॉर्म 6 में भी सबसे अधिक बड़ी धांधली का आरोप लगाया उन्होंने दस्तावेज व सबूत के साथ अकेली इस सीट पर 33 हजार से अधिक नए मतदाताओं की सूची में जो नाम दर्ज हुए हैं उनकी उम्र 50 से 80 वर्ष के बीच लिखी गई है जबकि इन नए वोटरों में से किसी एक की भी उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच नहीं है राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि सिर्फ 25 सीट अधिक जीतने के कारण आज नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे हुए हैं लेकिन वह देश के नागरिकों के वोट से चुनकर पीएम नहीं बने हैं, चुनाव आयोग द्वारा की गई वोट की चोरी से पीएम है। उन्होंने कहा कि हरियाणा मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र के अप्रत्याशित नतीजों से यह बात पक्की हो गई थी कि दाल में कुछ तो काला है लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि यंहा तो सारी की सारी दाल ही काली है। उन्होंने देश के लोगों से अपील की है कि आप अपने जिस वोट को लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत माने बैठे हैं वह ताकत अब आपसे छीन ली गई है और अब आपके वोट के महत्व को बड़ी ही होशियारी से समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने निर्वाचन आयोग के इस कृत्य को संज्ञेय अपराध बताते हुए कहा कि यह लोकतंत्र का चीर हरण है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग इस चोरी के सभी सबूत मिटाने का प्रयास कर रहा है लेकिन अब वह ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने इन दस्तावेजों को एक जीवंत सबूत बताया है क्योंकि यह खुद चुनाव आयोग ने ही मुहैया कराए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here