Home News Posts मासूम की निर्मम हत्या से लोगों में आक्रोश, किया चौकी का घेराव

मासूम की निर्मम हत्या से लोगों में आक्रोश, किया चौकी का घेराव

0
343

नैनीताल। गौलापार क्षेत्र में 10 वर्षीय मासूम की हत्या कर शव कट्टे में डाले जाने से क्षेत्र के लोग आक्रोशित है। उन्होने आज हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर काठगोदाम चौकी का घेराव कर न्याय की मांग की है।
घटना सोमवार 4 अगस्त की है जब 10 वर्षीय अमित अपने घर से पास की दुकान तक कोल्ड ड्रिंक लेने निकला था। माता—पिता को क्या पता था कि यह उनका बेटे को आखिरी बार देख रहे है। देर शाम तक न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार को पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। यह अभियान उस वक्त भयावह मोड़ पर पहुंच गया जब एक आम के बगीचे में अमित का शव जमीन में दफन पाया गया। करीब तीन फीट गहरे गड्ढे में मिट्टी के नीचे से निकला अमित का शव एक कट्टे में बंद था। उसका सिर और एक हाथ की कलाई गायब थी। कटे हुए अंगों की स्थिति ने जांच टीम को भी स्तब्ध कर दिया। शव के पास से खून से सने कपड़े भी मिले। यह सोच—समझकर की गई, योजनाबद्ध और अमानवीय हत्या का संकेत था।
घटना के बाद गौलापार में मातम और डर का माहौल है। लोग एक—दूसरे से नजरें नहीं मिला पा रहे, क्योंकि कोई नहीं जानता कि इंसानी शक्ल में राक्षस उनके बीच कौन है। स्थानीय निवासियों ने अपने बच्चों को अकेले बाहर भेजना बंद कर दिया है। आज अमित के परिजन और क्षेत्रवासी काठगोदाम चौकी पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सवाल किया कि हमारे मासूम अमित की इस नृशंस हत्या का इंसाफ कब मिलेगा। उनकी मांग है कि दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here