Home News Posts World कंबोडिया ने मार गिराया थाईलैंड का एफ-16 फाइटर जेट

कंबोडिया ने मार गिराया थाईलैंड का एफ-16 फाइटर जेट

0
692


नई दिल्ली। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर भीषण लड़ाई जारी है। दोनों पक्षों में जारी संघर्ष में अब तक 9 लोगों के मारे जानी की खबर सामने आई है। इधर कंबोडिया के रॉकेट हमले के जवाब में थाईलैंड ने नोम पेन्ह पर एफ-16 फाइटर जेट से हमला किया है। “द नोम पेन्ह पोस्ट” की खबर में दावा किया गया है कि थाईलैंड ने कंबोडिया पर बृहस्पतिवार को 6 एफ-16 फाइटर जेट से हमला किया। इस दौरान कंबोडिया ने थाईलैंड के एक फाइटर जेट को मार गिराया है। द नोम पेन्ह पोस्ट के अनुसार कंबोडिया के ता मुएन थॉम मंदिर, ता क्राबेई मंदिर, मोम बेई इलाका और प्रेह विहेयर मंदिर के आसपास हमले किए गए हैं। सुबह से दोनों देशों में जंग जारी है।। इन स्थानों को संघर्ष के मुख्य बिंदुओं के रूप में चिन्हित किया गया है। कंबोडियाई नेतृत्व का कहना है कि थाई सेना ने हमला शुरू किया, जो कि उनके द्वारा घोषित ‘चकपोंग फुवनात सैन्य रणनीति’ के तहत किया गया पहला बड़ा आक्रमण है। प्रधानमंत्री हुन मानेट ने बताया कि थाई बलों ने ओदार मीन्चे प्रांत में स्थित कंबोडियाई सेना की चौकियों पर हमला किया और फिर मोम बेई क्षेत्र तक हमले का दायरा बढ़ा दिया। ‘कंबोडिया हमेशा शांति से मसलों को सुलझाने का पक्षधर रहा है, लेकिन इस बार हमारे पास बलपूर्वक जवाब देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। पीएम ने आगे बताया कि कंबोडियाई सरकार सेना और प्रशासन पूरी मजबूती के साथ राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा में जुटे हुए हैं। साथ ही थाई हमलों से प्रभावित नागरिकों को भी सहायता प्रदान की जा रही है। सीनेट अध्यक्ष हुन सेन ने भी हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि थाई सेना ने 23 जुलाई को ता मुएन थॉम मंदिर को बंद करने का आदेश दिया था, जिसके एक दिन बाद हमले शुरू हो गए। ‘कंबोडियाई सेना के पास अब प्रतिकार और जवाबी कार्रवाई के अलावा कोई रास्ता नहीं है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here