Home News Posts उत्तराखंड सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने वाले नौ लोगों का चालान

सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने वाले नौ लोगों का चालान

0
404

टिहरी। ऑपरेशन लगाम के तहत पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने वाले नौ लोगों चालान की कार्यवाही की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी महोदय एवं क्षेत्राधिकार नरेंद्र नगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में ऑपरेशन लगाम के तहत थाना नरेंद्र नगर क्षेत्र अंतर्गत चैकिंग कर शराब पीने, गंदगी फैलाने व उत्पाद मचाने वालों की चैकिंग में 09 व्यक्तियों को उत्पात मचाने और विवाद करने के अन्तर्गत पुलिस अधिनियम के तहत चालान की कार्यवाही की गई। जिनमें लकी सिंह पुत्र विनय कुमार सिंह निवासी काशीपुरा थाना कनखल जनपद हरिद्वार, साहिल सिंह पुत्र करण सिंह निवासी काशीपुर थाना कनखल,हरिद्वार, नीरज चौहान पुत्र सुरेश चौहान निवासी मनसा देवी रोड मोहल्ला हिल बाईपास कोतवाली नगर हरिद्वार, आशीष पुत्र सुनील कुमार निवासी मनसा देवी हिल बाईपास कोतवाली नगर हरिद्वार, रितेश पुत्र महेंद्र कुमार निवासी काशीपुर मोहल्ला मनसा देवी हिल बाईपास कोतवाली नगर हरिद्वार, रिजवान पुत्र मुजब्बरूर रहमान निवासी कोटा मुरादनगर थाना कलियर, रुड़की हरिद्वार, मजाकित पुत्र इरशाद निवासी बेडपुर थाना कलियर, जिला हरिद्वार, वैभव पुत्र शिव प्रकाश निवासी भंडारी बाग पटेल नगर देहरादून, सनी इस्ताख पुत्र इस्ताख निवासी चुनभटृा, सहस्त्रधारा रोड थाना रायपुर देहरादून शामिल हैं। भविष्य में भी ऑपरेशन लगाम के तहत इस प्रकार की कार्यवाही बदस्तूर जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here