Home News Posts उत्तराखंड देवभूमि आस्था व अध्यात्म की राजधानीः रेखा

देवभूमि आस्था व अध्यात्म की राजधानीः रेखा

0
969

  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया आभार
  • रेखा गुप्ता ने देवभूमि के सौंदर्य की तारीफ की

देहरादून। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इन दिनों अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर उत्तराखण्ड आई हुई है। हरिद्वार में गंगा स्नान के बाद अब वह बाबा केदार के दर्शन करने केदार धाम तथा नारायण हरि के दर्शन करने बद्रीनाथ धाम पहुंची है। आज उन्होंने दोनों धामाें में विधिवत पूजा अर्चना की। उनकी इस यात्रा के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका आभार व्यक्त किया।
इन दिनों राज्य में प्री मानसूनी बारिश का दौर जारी है तथा धामों में बारिश और बर्फबारी से मौसम सर्द तो बना हुआ है ही वही बर्फ से ढके पहाड़ पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर देवभूमि आयी दिल्ली की मुख्यमंत्री ने यहंा प्राकृतिक सौंदर्य और मनोरम छटा को देखते हुए कहां कि उन्हें यहां आकर अत्यंत ही शांति का अनुभूति हो रही है। केदारनाथ में उन्होंने परिवार के साथ पूजा अर्चना की तथा दिल्ली और देश के विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सरकार द्वारा चार धाम यात्रा के लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं लोगों को आवागमन में किसी भी तरह की कोई दिक्कत और समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
उन्होंने बद्रीनाथ धाम में दर्शन की बाद कहा कि उत्तराखंड सही मायने में अध्यात्म की राजधानी है। यहां आस्था और विश्वास की गंगा—यमुना बहती है। वैसा शायद विश्व में कहीं नहीं देखा जा सकता है। उन्होंने यहां अपने पितरों की आत्म शांति के लिए भी पूजा अर्चना की अपनी सरकार और मुख्यमंत्रित्व के 100 दिन पूरे होने पर कहा कि वह भगवान के दरबार में इस आशा और उम्मीद के साथ आई है कि ईश्वर उन्हें जन सेवा करने की शक्ति और सामर्थ्य प्रदान करें।
रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि भारत का तेजी से आर्थिक विकास हुआ है तथा जल्द भारत विश्व की बड़ी सबसे अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने धर्म और आस्था के संरक्षण को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने इस दिशा में बहुत काम किया है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें उत्तराखंड की आध्यात्मिक यात्रा पर आने के लिए उनका आभार जताया है तथा शुभकामनाएं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here