Home News Posts उत्तराखंड सड़क हादसों में चार की मौत

सड़क हादसों में चार की मौत

0
515

देहरादून। राजधानी दून व नैनीताल में हुए अलग—अलग सड़क हादसों में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार देहरादून के गलोगी, मसूरी में आज सुबह एक कार हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गया। इस र्दुघटना में सेना का मेजर घायल हैं। बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब दो बजे आपदा नियंत्रण कक्ष/डीसीआर/थाना मसूरी देहरादून के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कोलूखेत से लगभग 2 किमी आगे गलोगी नामक स्थान पर एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा को सूचित किया गया, जहां से तत्काल टीम रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। वाहन में कुल 3 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति घायल अवस्था में पाया गया, जबकि अन्य दो युवकों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी।
एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों एवं अंधकार के बीच लगभग 300 मीटर गहरी खाई से शवों को निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया। घायल मेजर अंशुमन त्रिखा को अस्पताल भेजा गया है। सौरभ त्रिखा पुत्र सुभाष कार्तिक त्रिखा पुत्र स्व. कैलाश त्रिखा की मौके पर ही मौत हो गई थी। सभी सेवक आश्रम रोड, देहरादून के निवासी है।
वहीं दूसरी ओर नैनीताल रोड पर पालीशीट के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में रिसॉर्ट में काम करने वाले दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया,जहंा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतकों में 25 वर्षीय रोहित कुमार निवासी ग्राम रामपुर, पाटकोट और 19 वर्षीय विवेक आर्या निवासी ग्राम रतखाल, अल्मोड़ा शामिल हैं। दोनों छोई गांव के एक रिसॉर्ट में नौकरी करते थे। रोहित शेफ के रूप में कार्यरत था, जबकि विवेक रिसॉर्ट में कर्मचारी था। बताया जा रहा है कि दोनों युवक काठगोदाम में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से निकले थे। पालीशीट के पास बाइक अनियंत्रित होकर पीपल के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दोनों ने दम तोड़ दिया। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी नरेश कुमार के अनुसार, आसपास के लोगों से पूछताछ में सामने आया कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे हादसा हुआ। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। हादसे के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here