उत्तरकाशी। केदाराकांठा ट्रैक पर रास्ता भटकने वाले ट्रैकर्स को पुलिस व वन विभाग की टीमों ने सुरक्षित सांकरी पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस डायल 112 पर केदारकांठा ट्रैकिंग रुट पर पर कुछ ट्रैकरों के रास्ते भटकने की सूचना पर थानाध्यक्ष मोरी, रणवीर चौहान के नेतृत्व मे थाना मोरी पुलिस की टीम द्वारा ट्रैकरों से सम्पर्क कर रुट के सम्बन्ध में जानकरी प्राप्त कर तुरन्त ट्रैकिंग रुट के लिये रवाना हुये तथा वन विभाग की टीम व स्थानीय लोगों का सहयोग लेते हुये सही लोकेशन पर पहुँचकर ट्रैकरों को सुरक्षित स्थान सांकरी पहुँचाया गया। उक्त 5 ट्रैकर्स राजस्थान के हैं, जो 14 मई 2025 को ट्रैकिंग एजेन्सी हिमालयन हाइकर्स व बजट माउण्टेंस के अलग—अलग ग्रुप में केदारकांठा गये थे तथा वापस आते समय रास्ता भटक गये थे।




