Home News Posts उत्तराखंड गर्मी आते ही शुरू हो गयी बिजली की आंख मिचौली

गर्मी आते ही शुरू हो गयी बिजली की आंख मिचौली

0
503

देहरादून। गर्मियों का मौसम आते ही बिजली की भी आंख मिचौली शुरू हो जाती है और कई—कई घंटे बिजली ना होने के कारण लोगों की गर्मी में जूझना पड़ता है।
गर्मियों के मौसम में जहां एक ओर लोग गर्मी से परेशान रहते हैं तो वहीं विघुत विभाग भी पीछे नहीं रहता है और कटौती के नाम पर कई—कई घंटे बिजली गुल कर देते हैं। बिजली चले जाने से जहां कूलर और पंखों के बंद होने से लोगों की जान को आफत हो जाती है। वहीं इंवायटर भी कितनी देर चल पायेगा और एक समय आता है कि इंवायटर भी दम तोड देता है। वहीं विभाग में फोन करो तो एक तो फोन नहीं उठता अगर गलती से फोन उठा भी लिया तो उनका एक ही जुमला होता है कि ट्टकाम चल रहा है’। इस बिजली की आंख मिचौली से जनता गर्मियों के मौसम में काफी परेशान हो जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here