Home News Posts उत्तराखंड बाप—बेटे के हत्यारे गिरफ्तार

बाप—बेटे के हत्यारे गिरफ्तार

0
581

उधमसिंहनगर। बाप—बेटे की हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 6 हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की गयी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 28 अप्रैल की रात को पुलिस को सूचना मिली कि गल्ला मंडी में हुए झगड़े में दो व्यक्तियों को गोली लग गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा तत्काल फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलन किया गया। मामले में सुरेन्द्र सिंह पुत्र गुरमेज सिंह निवासी ईश्वर कालोनी रुद्रपुर ने थाना रुद्रपुर में तहरीर देकर बताया कि अवधेश कुमार सलूजा व दिनेश कुमार सलूजा पुत्र सुन्दर दास सलूजा निवासी माडल कालोनी रुद्रपुर व इनके साथियों द्वारा जेसीबी मशीन से उनकी गल्ला मण्डी स्थित दुकान में तोड फोड करने की सूचना प्राप्त होने पर उनके द्वारा दुकान तोडने से मना करने पर अवधेश सलूजा एंव उसके भाई दिनेस सलूजा एंव इनके साथियों द्वारा गोली चलायी गयी जिसमें उनके पिता गुरमेज सिंह व भाई मनप्रीत सिंह की मृत्यु हो गयी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। जांच में सामने आया कि आरोपी अवधेश सलूजा द्वारा करीब पांच साल पहले अपनी दुकान को गुरमेज सिंह को किराये पर दिया था। अवधेश सलूजा द्वारा उक्त दुकान पर लोन लिया गया था अवधेश द्वारा उसकी किस्त पूरी न कर पाने के कारण बैंक द्वारा उक्त दुकान को नीलाम किया गया जिसे मृतक परिवार द्वारा खरीदा गया जिससे आरोपी अवधेश सलूजा व उसके भाई मृतक परिवार से दुश्मनी मानने लगे। पूर्व में आरोपी अवधेश सलूजा एंव उसके भाईयों द्वारा मृतक गुरमेज के परिवार को दुकान खाली करने को लेकर धमकी दी गई थी। उक्त दुकान को कब्जा करने की नीयत से अवधेश सलूजा द्वारा अपने अन्य भाईयों के साथ मिलकर तथा क्षेत्रीय बदमाशों के साथ मिलकर षडयंत्र कर दुकान पर कब्जा करने की नीयत से रात में जेसीबी एंव मजदूरों की व्यवस्था कर दुकान को तोड़ने का प्रयास किया गया कि सूचना पर मृतक एंव उसके बेटे मौके पर पहुंचे और आरोपियों को दुकान तोड़ने से रोकने का प्रयास किया गया जिस पर बढ़े विवाद में आरोपियों ने फायरिंग कर दी जिसमें गुरमेज सिंह एंव मनप्रीत सिंह की मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा एक सूचना के बाद मुख्य आरोपी अवधेश कुमार एंव उसके भाई दिनेश कुमार सहित हत्या में शामिल विशाल आनंद तथा घटना की साजिश में शामिल हेमन्त सलूजा, हरीश सलूजा, चरनजीत सलूजा को गिरफ्तार किया गया। तथा आरोपी अवधेश कुमार से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद की गई है। उक्त अपराध में कुछ अन्य बदमाशों के नाम भी प्रकाश में आये है जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here