Home News Posts उत्तराखंड नशा मुक्ति केन्द्र में मर्डर

नशा मुक्ति केन्द्र में मर्डर

0
618

  • चम्मच से कई वार कर उतारा मौत के घाट

देहरादून। नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक व्यक्ति की चम्मच से गोद कर हत्या कर दी गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। हत्या की यह वारदात नशा मुक्ति केन्द्र में ही भर्ती लोगों द्वारा अंजाम दी गयी है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह थाना प्रेमनगर पुलिस को सूचना मिली कि माडंूवाला क्षेत्र स्थित कर्मा नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती एक व्यक्ति की कुछ लोगों द्वारा हत्या कर दी गयी है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची तो वहंा उसे एक रक्त रंजित शव बरामद हुआ। मृतक मेरठ निवासी 52 वर्षीय अजय बताया जा रहा है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या की इस वारदात को नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती पंजाब निवासी दो युवकों ने अंजाम दिया है। जिन्होने चम्मच से गोद कर अजय की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक अजय को उसके परिजनों द्वारा बीते 8 अप्रैल को ही नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती कराया गया था। पुलिस अब नशा मुक्ति केन्द्र संचालक से पूछताछ कर रही है। वहीं सूंत्रो का कहना है कि दो दिन पहले मृतक अजय का आरोपियों से झगड़ा हुआ था जिसमें अजय द्वारा आरोपियों को गाली दी गयी थी। जिससे गुस्साये आरोपियो ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दे डाला है। बहरहाल पुलिस अब हत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
बताते चलें कि राजधानी दून के कई नशा मुक्ति केन्द्र पूर्व से ही विवादों में रहे है। बीते कुछ साल पहले क्लेमनटाउन नशा मुक्ति केन्द्र से कुछ युवतियां फरार हो गयी थी। जिन्होने पुलिस को बताया था कि खुद नशा मुक्ति केन्द्र का संचालक ही उन्हे नशा उपलब्ध कराता है तथा उसके एवज में वह उनका शोषण करता है। इससे पूर्व भी कई नशा मुक्ति केन्द्रो पर आरोप है कि वह यहंा आने वाले मरीजों को प्रताड़ित करते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here